जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की बैठक, जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
खूंटी : जिला कांग्रेस कमिटी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री रवि मिश्रा जी ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आई है और सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना है। साथ ही अध्यक्ष रवि मिश्रा जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रखंड, मंडल, एवं पंचायतों की भी ज़िम्मेदारियां प्रदान की गई और हर संभव कांग्रेस पार्टी के नीति एवं सिद्धांत को घर घर पहुचाने की बात कही।
मौके पर बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर प्रदेश कोर्डिनेटर पीटर मुन्डू, प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, प्रवक्ता रविकांत मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, ऋतुराज झा ,विलसन बोदरा,समडोम तोपनो,महिला अध्यक्ष सुनीता गोप , तैयब आन्सारी, जोन कन्डुलना, अजय गुप्ता, अजय कुमार साहू, बन्धू गंझू, फिरोज आलम, मरियम आईन्द, परवेज आलम, अजय किशोर मुण्डा, प्रकाश मुण्डा, प्रनीत तोपनो, शशिकांत होरो, एलेक्सियूस परधिया, आदित्य साहू, विनसाय मुण्डा, सुनील मुण्डा, पौलूस बरवा, रामसिंह राम , प्रवीन कर, करमदयाल परजापति, सान्धू पुर्ती, मोकिम अन्सारी, विक्रम नाग, मीनाक्षी तोपनो, संजय यादव, कृष्ण मुण्डा, रोशन , सोहेल आन्सारी,मदन मिश्रा, आदि उपस्थित थे ।



