40 प्रतिशत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की कटौती की जाएगी ,सेल का फैसला
बोकारो – देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती का फैसला लिया गया है। स्टील मंत्रालय के सचिव स्तर पर हुई बैठकों के बाद प्रभारी सीएमडी के के सिंह की ओर से डायरेक्टर-इंचार्ज को पत्र जारी कर 31 मार्च 2027 तक 40 प्रतिशत कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स घटाने का लक्ष्य तय किया गया है।सेल कारपोरेट आफिस का स्पष्ट संदेश है कि जल्द एक्शन प्लान बनाएं। सभी यूनिट विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और इसे 30 अप्रैल 2026 तक लागू करने की प्रक्रिया शुरू करें।पत्र के अनुसार, इससे पहले 2025 में जारी निर्देशों के तहत 31 मार्च 2026 तक कॉन्ट्रैक्ट वर्क फोर्स में कटौती के लक्ष्य तय किया गया था । इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की संख्या तय करने की प्रक्रिया बनाई गई और मासिक लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। सेल स्तर पर अब तक लगभग 18.8 प्रतिशत कमी हासिल की जा चुकी है, जो 20 प्रतिशत लक्ष्य के करीब है।2026-27 में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी
1 अप्रैल 2025 को बेसलाइन मानते हुए
अतिरिक्त 20 प्रतिशत कटौती की जाएगी
इस तरह कुल मिलाकर 40 प्रतिशत कॉन्ट्रैक्ट मैनपॉवर कम करना अनिवार्य होगा



