गर्मी में राहगीरों को राहत देना हमारा कर्तव्य  : रोहित शारदा

रांची :श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा बाजार स्थित कार्यालय के प्रांगण में राहगीरों के लिए अमृतधारा प्याओ  की स्थापना की जो लगातार दो महीना तक रहेगा जिसमें नियमित पानी की व्यवस्था समिति के द्वारा की जाएगी।  समिति के द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गणेश लक्ष्मी जी का पूजन किया गया जिसमें यजमान स्वरूप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा सपत्नी बिना शारदा ने पूजन किया । तत्पश्चात प्याऊ का विधिवद उद्घाटन किया गया ।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि राहगीरों को इस तपती गर्मी में राहत देना हमलोगों का कर्तव्य है पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है और ऐसी पनशाला हम क्षेत्र में लगभग 11 जगह और राहगीरों को गर्मी से राहत देने हेतु लगाएंगे. समिति के कार्यक्रम में मंच का संचालन महामंत्री नम्रता सोनी एवं धन्यवाद ज्ञापन महेश विजय ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक बीके विजय, सरदार अशोक सिंह, पुरुषोत्तम दास ,जयनारायण विजय अध्यक्ष रोहित शारदा महामंत्री नम्रता सोनी, महेश विजय, कमल किशोर झा, राजू सिंह,नवनीत कुमार सिन्हा, जितेंद्र बरनवाल, प्रिया सिन्हा, मीनू डांगी, बालवीर जैन, अनिल विजय, सुनीता सिंह, अनूप बर्मन, रिंकू तमांग, मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया सचिव राघव शारदा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर के सरसंचालक लखन विजय कार्यवाह शैलेश सिंह, व्यवस्था प्रमुख सुनील विजय,राज कुमार, जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष प्रमिला श्रॉफ ,अनीता अग्रवाल, रूपेश शारदा, संजू विजय, प्रदीप वर्मा,टी पी सिंह, राजेंद्र सिंह राजू,, रवि कश्यप ,आशीष हीरो, पुरोहित हनुमान मंदिर झंडा चौक सहित  नागरिकगण एवं अन्य संस्था के सम्मानित पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *