राजधानी पटना के कुम्हरार भाजपा विधायक घायल,सीएम सम्राट चौधरी ने विधायक का स्वास्थ्य का लिया जाएगा

पटना : राजधानी पटना के कुम्हरार भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये। उनकी छाती की पसलियों में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर ने उन्हें चलने,फिरने व बोलने से पूर्ण रूपेण मना किया है।जहां इस घटना की
  खबर सुनते ही बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने संजय गुप्ता के निजी आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया। उनके बेहतर इलाज हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब हो
  कि  विधायक श्री गुप्ता बंगाल के चुनाव प्रचार में भाग लेकर बीती रात पटना लौट रहे थे।वहीं बेगूसराय के आसपास अचानक एक मालवाहक ट्रक से  बड़ा टायर गिरने के कारण  विधायक श्री गुप्ता के चालक ने गाड़ी का संतुलन खो दिया। वहीं गाड़ी पलट गई। घायल विधायक को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक्सरे के माध्यम से यह उजागर हुआ कि विधायक की छाती की पसलियों में अति गंभीर चोट है। विधायक श्री गुप्ता अगमकुआं थाना के पास स्थित अपने निजी आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इधर विधायक का हाल-चाल लेने व उनको देखने वालों का तांता लगा हुआ है।
    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरीय पत्रकार एस  एन श्याम ने भी आज विधायक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा नेता हीरा सिंह ने भी विधायक श्री गुप्ता के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वरीय कामना की है। गौरतलब हो कि श्री गुप्ता भाजपा के कर्मठ लगनशील व सशक्त कार्यकर्ता हैं। पिछले कई दौर से कुम्हरार विधानसभा का प्रतिनिधि प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक रह चुके हैं।अरुण कुमार सिन्हा को इस बार चुनाव में टिकट नहीं दिया गया ।उनके बदले संजय गुप्ता को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। संजय ने भारी मतों से  चुनाव जीतकर भाजपा का परचम लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *