विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में आमंत्रण के लिए प्रचार रथ रवाना
रांची: झारखंड मैथिली मंच रांची के तत्वावधान में 10,11एवं 12 अप्रैल 2026 को त्रिदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में मैथिली भाषी व मैथिली प्रेमी को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार के अन्य माध्यमों के अतिरिक्त पूर्व की तरह इस बार भी आकर्षक प्रचार रथ को काफी सदस्यों ने मिलकर रवाना किया।उक्त रथ पर समारोह की विस्तृत जानकारी के रिकॉर्डेड कैसेट के साथ बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगे हैं,जो तीन-चार दिनों तक राँची नगर निगम क्षेत्र के कोने-कोने में जाकर प्रचार प्रसार करेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष, बिनय कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र अरूण कुमार झा सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।



