उपायुक्त की अध्यक्षता में HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर हुई बैठक

खूँटी: समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त आर० रॉनिटा की अध्यक्षता में एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गई, बताया गया कि देश में 30 मार्च 2026 से अगले 3 माह तक HPV टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाया जा रहा है, जिसके तहत उक्त आयु वर्ग की किशोरियों को टीकाकरण किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सभी सरकारी CHC/स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराया गया है।
उपायुक्त ने जिले में HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, लक्ष्य प्राप्ति एवं जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएं तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। जिससे 14-15 आयुवर्ग की शत प्रतिशत किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि HPV वैक्सीनेशन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। उपायुक्त ने निर्धारित मानकों के अनुसार वैक्सीन के रख रख, कोल्ड चेन सिस्टम बनाए रखने एवं निर्धारित टेम्परेचर पर टिका को रखने, नियमित रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, सभी एमओआईसी समेत अन्य को अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *