रामनवमी विवाद को लेकर खूंटी में उबाल, सर्व सनातन समाज ने जुलूस और पुतला दहन का किया ऐलान

खूंटी: रामनवमी त्योहार के दौरान हुई घटनाओं को लेकर खूंटी में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। हिन्दू समुदाय पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजे जाने के विरोध में सर्व सनातन समाज ने जिला प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकालने और पुतला दहन करने का फैसला लिया है। इस संबंध में संगठन ने एसडीएम को पत्र सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
पत्र में कहा गया है कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान मुरहू में कथित रूप से मुस्लिम समुदाय की ओर से पथराव किया गया था। इसके अलावा 28 मार्च को भी इसी तरह की घटना होने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के विरोध में सर्व सनातन समाज ने पहले भी आपत्ति जताई थी और खूंटी व मुरहू बंद कराया गया था।
संगठन का आरोप है कि इसके बाद जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में आश्वासन दिया गया था कि निर्दोष हिन्दुओं पर कोई कार्रवाई नहीं होगी और दोषियों के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। लेकिन अब पुलिस द्वारा हिन्दू पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई।
इसी के विरोध में सर्व सनातन समाज ने खूंटी में अनिश्चितकालीन बंद, जुलूस निकालने और जिला प्रशासन का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *