रांची में भक्ति माहौल में रामनवमी,तपोवन मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने की पूजा अर्चना,लोगों को किया संबोधित

रांची: भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव और महावीर जयंती पर राजधानी रांची का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। हर जगह पर श्री राम और पवन सुत हनुमान के जयकारे वाले भजन से माहौल गुंजायमान हो गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं श्रीराम जानकी मंदिर में  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना की और  मंगल कामना की। वहीं महंत ओमप्रकाश शरण और पूजा समिति ने सीएम का स्वागत किया। पूरे विधि विधान से सीएम ने पूजा अर्चना की और जय श्री राम के नारे लगाए।सीएम ने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमें सत्य, न्याय और कर्तव्य का संदेश मिलता है, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है.
हेमंत सोरेन ने मंदिर के चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रार्थना की कि मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा हो, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस पवित्र स्थल को भव्य रूप में देख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *