जल महोत्सव पखवाड़ा” के तहत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन आयोजित
खूंटी : जल महोत्सव पखवाड़ा” के तहत जल अर्पण कार्यक्रम खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के अम्मा पंचायत के कनकलोया ग्राम में आयोजित किया गया। उपायुक्त आर० रॉनिटा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री आलोक कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित ग्रामीण एवं जलसहिया के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत भाषण कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल खूंटी के द्वारा दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से अतिथियों का स्वागत करते हुए जलापूर्ति योजनाओं के संपोषण एवं रखरखाव विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया। जल अर्पण कार्यक्रम, जल बंधन एवं जल वंदना विषय पर उप विकास आयुक्त द्वारा सूत्र बांधा गया और दीप प्रज्वलित कर जल वंदना कार्यक्रम किया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा कनकलोया जलापूर्ति योजना में लाभान्वित लोगों से जल संरक्षण, जल संचय, ज्यूडिशियल यूज ऑफ वॉटर विषय पर चर्चा की गई। साथ हीं लोगों से प्रतिदिन ₹1 रुपये जलकर के रूप में देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया और बताया गया की संचय की गई राशि से जलापूर्ति योजना का रखरखाव किया जाएगा।
जिला समन्वय खूंटी द्वारा बताया गया अम्मा पंचायत के कनकलोया ग्राम में कुल 255 एफएचटीसी क्रमशः कनकलोया, टोला 1, टोला 2, बरटोली, पुटकल टोली, और करको टोली में आच्छादित है।
जल शपथ के पश्चात जिला समन्वयक द्वारा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। जल अर्पण कार्यक्रम में मुखिया, सभी प्रखंड समन्वयक, जलसहिया, स्थानीय ग्रामीण समेत अन्य उपस्थित थे।



