शशांक शेखर बने खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष,मतदान की प्रक्रिया पूरी,मिला प्रमाण पत्र
खूंटी : नगरपालिका निर्वाचन अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समाहरणालय स्थित सभागार में खूँटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा पूरी प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदशिका के अनुरूप सम्पन्न कराया गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 2 उम्मीदवारों— शशांक शेखर (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-8) एवं दिनेश कुमार महतो (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या-3) द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया, जिसमें खूँटी नगर पंचायत के सभी 19 वार्ड पार्षदों ने मतपेटिका के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान उपरांत सम्पन्न मतगणना में शशांक शेखर ने कुल 13 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। वहीं, अन्य प्रत्याशी दिनेश कुमार महतो को कुल 6 मत प्राप्त हुए।
◆ विधिमान्य मतों की कुल संख्या-19
◆ प्रतिक्षेपित मत-0
◆ डाले गए मतों की संख्या-19
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात खूँटी नगर पंचायत के निर्वाचित उपाध्यक्ष श्री शशांक शेखर को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसके उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रानी टुटी द्वारा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री शशांक शेखर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला निर्वाचन के संबंधित पदाधिकारी, कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



