जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, रखरखाव एवं प्रबंधन को लेकर डीसी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

खूंटी: जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन स्थलों के बेहतर रखरखाव, प्रबंधन एवं समग्र विकास को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त आर० रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा खूंटी जिला अंतर्गत अधिसूचित पर्यटन स्थलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने डोम्बारीबुरु, पेरवाघाघ, उलिहातु, पंचघाघ सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के रखरखाव, प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों के विकास हेतु संचालित निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए विभाग द्वारा प्राप्त फंड का प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले में पर्यटन को नई दिशा मिल सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, डीएसपी मुख्यालय, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (एनआरईपी), भवन प्रमंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *