बजट देश की जनता के प्रति दायित्व का संकल्प दर्शाता है – मंत्री संजय सेठ

बोकारो : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा बोकारो जिला द्वारा केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट को वायदों का नहीं बल्कि कर्तव्य और मजबूत इरादों का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट देश की जनता के प्रति सरकार के प्रत्येक दायित्व को पूरा करने का संकल्प दर्शाता है।इसमें हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का स्पष्ट दृष्टिकोण है अब इनकमटैक्स नहीं भरने पर जेल नहीं होगा यह केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रोत्साहन और सहयोग देने वाला विजन प्रस्तुत करता है, जो नागरिकों को हर कदम पर आगे बढ़ने में सहायता करेगा।
संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देते हैं, जिसकी स्पष्ट झलक इस बजट में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह बजट विनिर्माण से लेकर बुनियादी ढांचे तक, स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर एआई तक, खेल से लेकर तीर्थों तक-हर क्षेत्र को समाहित करते हुए विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करता है। यह बजट गांव, कस्बे और शहर के युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को नई ऊर्जा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट में गांव से शहर तक, राजमार्ग से समुद्र तक, शिक्षा से स्वास्थ्य तक सभी क्षेत्रों का संतुलित समन्वय किया गया है। यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
रक्षा बजट को 7.85 लाख करोड़ रुपये किए जाने पर संजय सेठ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में और मजबूत होगा। साथ ही सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण को भी बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और हर नागरिक के प्रति कर्तव्य को केंद्र में रखकर यह बजट तैयार किया गया है। इस समावेशी बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं पूरी केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रेस वार्ता में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण,भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह,बिनोद कुमार,विकास कुमार उपस्थित थे

प्रेस वार्ता से पूर्व चास पहुंचने पर बिनोद कुमार, पन्नालाल कांदू,झंटू दे,अविनाश झा,पंकज सिंह,अजीत बाउरी,झंटू बाउरी,सिदाम आचार्य,संजय बाउरी,रवि कुमार आदि ने स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *