चतरा में ACB का बड़ा धमाका, घूसखोर आयुष पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

चतरा : झारखण्ड राज्य के ​जिला चतरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हजारीबाग ACB की टीम ने चतरा के जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को दस हजार (10,000) रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।मिली जानकारी के अनुसार, जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा टंडवा में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से किसी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। कारण आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी टंडवा में कभी सेवा नहीं देती है, जिसके बदले घूस दिया करती थी डॉक्टर प्रिया कुमारी, जब दोनों में बात नहीं बनी तो डॉ प्रिया कुमारी ने हजारीबाग ACB की टीम की सहयोग से करवाई बड़ा करवाई।डॉक्टर प्रिया कुमारी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद मामले का गुप्त सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर जाल बिछाया गया और जैसे ही साहब ने नोटों की गड्डी थामी, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उन्हें धर दबोचा। इस बड़ी कार्रवाई के बाद चतरा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है।गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। ACB अब इस मामले के अन्य पहलुओं और विभाग में फैले भ्रष्टाचार के संभावित सिंडिकेट की भी जांच कर रही है।रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई जिले के अन्य भ्रष्ट अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है।डॉक्टर प्रिया कुमारी ना हीं ड्यूटी किया करती थी इसके बदले दिया करती थी घूस, इस घुस के चक्कर में जिला के आयुष पदाधिकारी को पड़ा भारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *