केंद्रीय बजट पर देशभर की नजर,केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी बजट पेश
दिल्ली: बजट पर आज देश भर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट 2026–27 पेश करेंगी. इस बजट को सिर्फ एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का खाका माना जा रहा है. उद्योग जगत, बाजार और आम नागरिकों में इसे लेकर उत्सुकता चरम पर है। केंद्रीय मंत्री संसद भवन पहुंच गई है। सदन में वे केंद्रीय बजट पेश करेंगी।



