मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपप्रमुख अरुण साबू ने रात 10 से 11 बजे किया औचक निरीक्षण

खूंटी: मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपप्रमुख अरुण साबू ने रात करीब 10 बजे से 11 बजे तक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं सक्रिय अवस्था में पाई गईं।
इसी दौरान एक मरीज को अस्पताल लाया गया, जिसने जहर खाकर कुएँ में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। अस्पताल में तैनात डॉ. बरला एवं उनकी मेडिकल टीम ने तत्परता और कुशलता से इलाज कर मरीज की जान बचाई।
इसके बाद एक सड़क दुर्घटना में घायल पति, पत्नी और उनका बच्चा अस्पताल लाए गए। डॉ. बरला ने प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले बच्चे का उपचार किया। तत्पश्चात पति, जिसकी जांघ की हड्डी टूट गई थी, उसकी जांच कर तुरंत रेफर किया गया। वहीं सिर में चोट लगे एक अन्य मरीज का भी समुचित इलाज किया गया।
पुनः एक और मरीज शादी के दौरान फूड पोइजन और दारू का भारी डोज पीकर आया जिसे प्राथमिक इलाज कर खुंटी भेजा गया । उप प्रमुख ने
निरीक्षण में अस्पताल में ट्रॉली की कमी पाई गई जिसे तत्काल और ट्रॉली खरिदने के लिए प्रभारी से उप प्रमुख ने कहा ।

औचक निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि डॉ. बरला और उनकी टीम रात में पूरी तरह कार्यरत थी और उनकी दक्षता व तत्परता के कारण तीनों मरीजों की जान बच सकी।
निश्चित रूप से मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की यह सेवा प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *