बोकारो उपायुक्त के 92 वर्षीय पिता का निधन
बोकारो – बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा के 92 वर्षीय पिता का आज दोपहर उनके गृह जिला बिहार के बेतिया में निधन हो गया।इस दुखद समाचार की जानकारी स्वयं उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। बताया गया है कि वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाजरत थे।उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।जैसे ही सूचना मिली, बोकारो जिला प्रशासन और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उपायुक्त अजय नाथ झा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बोकारो से अपने गृह नगर बेतिया के लिए रवाना हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, कल सुबह वे अपने पिता को मुखाग्नि देंगे।स्वर्गीय पिता का जीवन एक विशाल वटवृक्ष की तरह रहा है । जिनकी छाया में अनेक लोगों ने अपने व्यक्तित्व का निर्माण किया।उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के क्षेत्र में लोककल्याण के लिए समर्पित कर दिया था ।उनकी सेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को पूरा चंपारण सदैव स्मरण करता रहेगा। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उपायुक्त के पिता की निधन की खबर से पूरा बोकारो सहित झारखंड राज्य में शोक की लहर है ।

