अमेरिकी दादागिरी और विस्तार वाद की नीति के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय
रांची : सीपीआई राज्य कार्यालय के सभागार में शनिवार को वामदलों एवं इंडिया ब्लॉक के सभी दलों की एक बैठक झामुमो के जिला संयोजक मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सीपीआई के जिला सचिव अजय कुमार सिंह के द्वारा किया। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो ,कांग्रेस,राजद , टीएमसी,समाजवादी पार्टी, सीपीआई,सीपीएम, सीपीआई माले, दलित अधिकार मंच,लोक समिति, मजलिशे उलेमा एवं कई सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से पूरी दुनिया में अमेरिकी दादागिरी और विस्तार वाद की नीति के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। सभी दल के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह से अमेरिका ने बेनेजुअला के राष्ट्रपति मादुरो का अपहरण कर उस देश के संसाधनों पर कब्जा की कोशिश की है। पूरी दुनिया को युद्ध की ओर धकेल दिया है। हमारे देश को भी लगातार आंखे तरेर रहा है। हमारे देश के विदेश नीति में भी हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है। किस देश से व्यापार करे किस देश नहीं यह अमेरिका नहीं तय कर सकता। टैरीफ़ लगा कर भारत को दवाब में लाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए हम सभी लोग अमरीका की दादागिरी और साम्राज्यवाद के खिलाफ मुखर होकर आगे आना होगा।



