तपन रजक ने जेपीएससी सीडीपीओ में हासिल किया छठा रैंक

रांची:झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(सीडीपीओ) के परिणाम पिछले दिनों घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में राज्य को कुल 64 सीडीपीओ मिले है। इस बीच तपन रजक ने छठा रैंक हासिल कर अपने सपनों को साकार किया है।

जेपीएससी द्वारा आयोजित की गई सीडीपीओ परीक्षा में  जेनरल कैटिगरी से छठा रैंक हासिल करने वाले तपन रजक बताते हैं कि काफी वर्षों का संघर्ष अब रंग लाया। बता दे, पुरुलिया निवासी तपन रांची में कई वर्षों से रहकर तैयारी कर रहे थे उन्होंने बताया संयम और धैर्य के साथ की गई तैयारी के कारण ही सीडीपीओ जैसे परीक्षा में सफलता मिल पाई है।

तपन रजक ने अपने अनुभव को साझा करते हुए युवाओं से कहा कि जेपीएससी जैसे परीक्षा में अगर अच्छे नंबर से पास करना है तो रोजाना पढ़ाई बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया अपने व्यवस्तता के बीच ही पढ़ाई को समय देता था डेली नोट्स बनाना और लेक्चर को रिवाइज करने की आदत को तैयारी के दौरान बरकरार रखा इससे विभिन्न विषयों को याद रखने में आसानी हुई। तपन बताते हैं किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए स्थिरता कई मायनों में महत्वपूर्ण हो जाती है।

तपन रजक बताते हैं कि कॉलेज के टाईम से ही समाज के लिए कुछ अलग करने की चाह थी और अगर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाए तो सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म जेपीएससी जैसे संस्था प्रदान करती है। उन्होंने बताया कॉलेज के दिनों से ही प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी कर रहा था इस बीच जेपीएससी सीडीपीओ का भी तैयारी किया और सफल हुआ अब अपने सपनों का साकार करना है जो भूमिका मेरी होगी वह समाज के लिए निभाऊंगा।

जेपीएससी सीडीपीओ में तपन रजक को छठा रैंक हासिल हुआ है जिसके बाद उनके परिजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तपन रजक की धर्मपत्नी पूनम बताती हैं कि तैयारी के दौरान उनका पढ़ाई के प्रति पूरा ध्यान था और सभी को विश्वास की तपन निश्चित तौर पर सफलता हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *