मानरेगा बचाने को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपवास ओर धरना प्रदर्शन किया

खूँटी :गरीब मजदूरों हक अधिकार में कटौती के एवं मनरेगा में बदलाव के विरुद्ध कांग्रेस पूरे भारत में रविवार को उपवास और धरना प्रदर्शन किया। उसी क्रम में रविवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में भी खूंटी समाहरनालय के समक्ष महात्मा गांधी एवं भीमराव अम्बेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर उपवास धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि  मनरेगा एक्ट कांग्रेस पार्टी की देन है जिससे गरीब मजदूरों को वर्ष में सौ दिन का रोजगार की गारंटी देता था कि लेकिन केंद्र सरकार की मनरेगा विरोधी नितियों से जो सौ दिन की गरांटी काम मिलता था वो अब गरीबों को नहीं मिल पाएगा फिर भी ये केन्द्र सरकार ये बात को मानने को तैयार नहीं और देश को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही। मनरेगा गरीबो के लिए मील का पत्थर साबित हो रही थी कांग्रेस के शासन में पर ये  सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से देश को रसातल में हमेशा ढकेलने का काम कर रही है मनरेगा से छेड़छाड़ कर गरीबों का जो अधिकार था उसे भी मिटाने का काम कर रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा जब तक केन्द्र सरकार मनरेगा से छेड़छाड़ बंद नहीं करता तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं रहेगी इसके लिए सड़क पर भी उतरना पड़े तो कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटेंगी आज उपवास कर आंदोलन का शुरूआत की जा रही है, इसके बाद सभी प्रखंडों, मंडल एवं पंचायतों में जाकर केंद्र सरकार की गरीब मजदूरों के विरोधी कार्यों का पोल खोलने का काम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी करेंगे।मौके पर पुर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आमीर हुसैन,विलसन बोदरा,गोपाल भगत,अल्बर्ट तिग्गा, धर्मदास कन्डीर, सामडोम तोपनो ,ऋतुराज झा,जुनैद अहमद, जोन कन्डुलना,पौल भेंगरा, प्रनीत तोपनो, मरियम आईन्द,शिब्लू खां,सजिद आलम ,नवाज अन्सारी ,ईन्दुअन्ना हस्सा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, अनमोल होरो, अजय कुमार साहू,अजय राम,धुमेश लोहरा,बिरसा लोहरा, शमीम खान,नमन होरो ,उसमान खां,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *