आनन्द राम बने खूंटी जिला भाजपा अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में उत्साह

खूंटी: भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके साथ ही आनंद राम को जिला अध्यक्ष का ताज मिल गया। वहीं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने उसे माला पहना कर स्वागत किया। जिला भाजपा की कमान मिलने के बाद आनंद राम ने बताया कि जिला में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिले के एक एक कार्यकर्ताओं से बात करेंगे,संगठन मजबूती पर उनका मार्गदर्शन लेंगे। जमीन पर काम करना होगा। जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरना होगा। संगठन के लिए जो कार्यकर्ता काम करेंगे उसे आगे बढ़ाया जाएगा। क्योंकि बगैर काम किए यहां कुछ भी नहीं मिलता है।
नए जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा खरमास के बाद जिला संगठन मजबूती पर विशेष रूप से अभियान चलाकर कार्य किया जाएगा। साथ ही प्रदेश नेतृत्व से जो दिशा निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *