श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में परम पूज्य डॉ. राजेंद्र देवाचार्य जी महाराज का आगमन

रांची : राजधानी रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में अनंत श्री अग्र मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य डॉ. राजेंद्र देवाचार्य जी महाराज का पावन आगमन हुआ। उनके स्वागत में मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। महाराज ने सबसे पहले ठाकुर श्री सीताराम जी का विधिवत दर्शन पूजन किया।इसके बाद महाराज श्री ने तपोवन मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली और कार्य की प्रगति पर संतोष जताया।इस अवसर पर तपोवन से जुड़े राम भक्तों और श्रद्धालुओं को महाराज के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाराज श्री ने भक्तों को प्रसाद देकर आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे सभी श्रद्धालु हर्षित और भाव-विभोर नजर आए।

तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण ने बताया कि जिस मूल पीठ पर वर्तमान में डॉ. राजेंद्र देवाचार्य जी महाराज विराजमान हैं, वही श्री राम जानकी तपोवन  मंदिर का मूल पीठ एवं गुरु स्थान है। उन्होंने कहा कि इस पीठ से तपोवन मंदिर का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध रहा है।महाराज श्री का आगमन मंदिर और श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और गौरवपूर्ण क्षण रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मौके पर श्रद्धालुओं ने कहा कि महाराज के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *