बीएसएल अधिकारियों के साथ शीर्ष प्रबंधन का संवाद कार्यक्रम
बोकारो – 2 जनवरी को बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन के साथ बीएसएल अधिकारियों का स्टोरी नामक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस ) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ) डॉ बी बी करुणामय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।संवाद कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने सभी का स्वागत किया तत्पश्चात निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस्पात कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। संवाद कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी अधिकारियों ने अपने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े उनकी उपलब्धियों, अनुभवों और भावी योजनाओं से शीर्ष प्रबंधन को अवगत कराया।निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने अपने उद्बोधन में सभी को सकारात्मक और नवोन्मेषी सोच के साथ पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से संयंत्र की प्रगति के लिए योगदान करने का सन्देश दिया, तथा संयंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आहवान किया। अन्य मंचासीन अधिशासी निदेशकों ने भी अधिकारियों को बोकारो स्टील प्लांट की प्रगति में योगदान करने का सन्देश दिया।
कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबन्धक प्रीति कुमारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) मीनम मिश्रा ने किया।



