31 दिसंबर को रिदम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा संगीत का एक रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रांची : 2025 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को रिदम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा संगीत का एक रंगारंग कार्यक्रम झारखंड एवं कॉमर्स के चेंबर भवन में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें लगभग संगीतकार श्रोता एवं अतिथि को लेकर के 200 के करीब लोग मौजूद रहे। 40 संगीतकारों ने अपना संगीत पेश किया। नन्हे कलाकारों में अबीर चटर्जी , आर्यन राजपूत, एवं आयुष ने अपने संगीत का जलवा बिखेरे। पंजाबी एवं मराठी नृत्य भी हुआ। कार्यक्रम का समापन डांस और हैप्पी न्यू ईयर के गुंज से संपन्न हुआ। संस्थापक अध्यक्ष सपना चटर्जी एवं डायरेक्टर सुभाशीष चटर्जी ने कहा कि इस तरह संगीत का कार्यक्रम सालों भर होता रहेंगे। दोनों ने नए साल का सभी को बधाई दिए। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर रमा खलखो, झारखंड कॉमर्स एवं चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, आनंद जलान, सारेगामापा के कंटेस्टेंट आदर्श गुप्ता, प्रेम शंकर मिश्रा, अमित मिश्रा, दुर्गा तिवारी, इंदु, पिया बर्मन,अनूप सिंह, अनिल कुमार, गिरिजा शंकर पेरीवाल, प्रियंका सिंह, शुभांगी भट्टाचार्य आदि बहुत कोई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *