नरेंद्र मोदी विकास मिशन की प्रचार बैठक बारीपदा में आयोजित, डॉ. शेख अब्दुल गनी हुसैन बने नए प्रदेश अध्यक्ष

बारीपदा : नरेंद्र मोदी विकास मिशन की प्रचार बैठक बारीपदा के विष्णुप्रिया मंडप में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी और राज्य प्रभारी विकास कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. शेख अब्दुल गनी हुसैन को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. गनी पूर्व में राज्य सचिव के पद पर सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं और संगठन में अपनी नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के विकास संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य मिशन ने तेज़ी से किया है। चार महीनों के भीतर जिला, ब्लॉक, एनएसी, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर करीब 30,000 लोगों को संगठन से जोड़ा गया है, जिनमें से लगभग 12,000 महिलाएं सक्रिय सदस्य बनी हैं।

राष्ट्रीय समिति ने डॉ. गनी के संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी है। इसी क्रम में मौलिकृष्ण राउत को प्रदेश मीडिया प्रभारी और बलराम बेहरा को बालासोर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और महासमिति की भी अलग-अलग चर्चाएं हुईं। संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मज़बूत करने के लिए रणनीति तय की गई। आगामी सोमवार को अगली समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *