सिंघानिया मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘फैन ऑफ स्कोडा’ का आयोजन
गणादेश रांची : सिंघानिया मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सिंघानिया स्कोडा) की ओर से रांची में ‘फैन ऑफ स्कोडा’ इवेंट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कोडा की प्रीमियम कारों के मालिकों और ब्रांड से जुड़े ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों, फैन कम्युनिटी और स्कोडा ब्रांड के बीच आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंघानिया मोटर्स स्कोडा के उपाध्यक्ष (सेल्स एंड मार्केटिंग) पल्लब घरामी ने कहा कि हमारे प्रीमियम ग्राहकों को अच्छा फील कराना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा, “हमारे फैन ही हमारे ब्रांड की असली ताकत हैं। ‘फैन ऑफ स्कोडा’ जैसे आयोजनों के माध्यम से हम ग्राहकों के साथ अपने रिश्तों को और गहरा करना चाहते हैं। भविष्य में भी इस तरह के अनुभवात्मक इवेंट्स का आयोजन जारी रहेगा।”
कार्यक्रम के तहत स्कोडा कारों की एक रैली निकाली गई, जिसकी शुरुआत ओरमांझी स्थित स्कोडा शोरूम से हुई और समापन पतरातु स्थित द रॉयल रिसोर्ट में हुआ। रैली में शामिल ग्राहकों ने रोमांचक ड्राइव का आनंद लिया। द रॉयल रिसोर्ट में ग्राहकों ने अपने अनुभव साझा किए, साथ ही स्वादिष्ट भोजन और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आनंद उठाया।
पल्लब घरामी ने बताया कि देशभर में स्कोडा के लगभग 350 टच प्वाइंट और 400 से अधिक सर्विस सेंटर हैं, जो ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह आयोजन स्कोडा और उसके ग्राहकों के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ।



