नवगठित पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया स्वागत
गणादेश,खूंटी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत मंगलवार को जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा और तोरपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार की उपस्थिति में मरचा पंचायत के बनाबीरा गांव और उड़ीकेल पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में नवगठित पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने सभी नए पदाधिकारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ रहने और पंचायत को कांग्रेसमय बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के बाद मुरहू प्रखंड के इंदिरा कॉलोनी में खिलाड़ियों के बीच जर्सी और फुटबॉल का वितरण भी किया गया। रवि मिश्रा ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए बेहतरीन भविष्य की संभावनाएं मौजूद हैं और कांग्रेस पार्टी हमेशा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रही है।
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस कमिटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, अनमोल होरो, मार्टिन हेमरोम, अमित कोनगाडी, गोस्सनर तोपनो, मनोज गुप्ता, पॉलूस कोनगाडी, विजय हेमरोम, गिलवट गुड़िया, मिलिंद तोपनो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



