योग बोलने से नहीं करने से लाभ देता है : सुनीता सराफ
रांची: मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा एवं महिला जागृति शाखा के सहयोग से बाल योग का कार्यक्रम डोरंडा कन्या पाठशाला के 5th एवं सिक्स के बच्चों के बीच रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप महिला फिटनेस मंत्र की संचालिका और योग शिक्षक सुनीता सराफ विशेष रूप से उपस्थित रही इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को योग का महत्व बताते हुए अपने शरीर के साथ-साथ अपने दिमाग को किस तरह दुरुस्त करना है उसकी प्रतिदिन करने वाली कुछ योग क्रियाएं कर के बताई। उन्होंने बताया कि योग भारत का एक ऐसा ब्रह्मास्त्र है जो पूरे विश्व में अपनी चमक फैला रही है परंतु हमारे ही देश में अधिकांश लोग योग सिर्फ बोलते हैं परंतु करते नहीं योग का लाभ बोलने से नहीं करने से होगा। इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मालवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय सदस्य एवं शाखा के संरक्षक रोहित शारदा ने बच्चों को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने देश के प्रधानमंत्री के द्वारा किए जा रहे महिलाओं के कार्यों को भी बच्चों के बीच रखा ऑपरेशन सिंदूर से लेकर क्रिकेट में विश्व विजेता बच्चियों के बनने की बात कही। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती परोमाता शामल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की चौमुखी विकास होती है या निरंतर रूप से स्कूल में आयोजित होती रहनी चाहिए। जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष प्रमिला श्रॉफ ने बच्चियों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के सचिव राघव शारदा धन्यवाद ज्ञापन श्री रामचंद्र अग्रवाल शाखा कोषाध्यक्ष एवं मंच का संचालन रोहित शारदा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग शिक्षक श्रीमती सुनीता सराफ, प्रांतीय सदस्य शाखा एवं संरक्षक रोहित शारदा जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष प्रमिला सराफ, शाखा सचिव राघव शारदा कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र अग्रवाल, निक्की विजय, समर्थ तयाल महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष उर्मिला मोटानी, बिना शारदा स्कूल के शिक्षक श्री मनीष चंद्र श्री अविनाश कुमार श्री मनीष कुमार सिंह ने अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



