बिहार समेत पूरे शाहाबाद में एनडीए की सुनामी में ध्वस्त हुआ महागठबंधन

पटना/आरा।बिहार में एनडीए की सुनामी में ध्वस्त हुआ महागठबंधन का किला।जी हां!बिहार समेत पूरे शाहाबाद में एनडीए गठबन्धन ने विपक्षी दलों का सूपरा साफ कर दिया।दिलचस्प बात तो यह है कि शाहाबाद के भोजपुर व बक्सर जिले में सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए ने परचम लहराया है।वहीं महागठबंधन पूरी तरह जीरो पर आउट हो गया है।गौरतलब हो कि बिहार में इस बार के चुनाव नतीजों ने सबको हैरत में डाल दिया है।जी हां! नीतीश कुमार व एनडीए गठबंधन को अप्रत्याशित सफलता मिली है।जहां भोजपुर जिले के सातों विधानसभा व बक्सर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की।वहीं रोहतास व कैमूर में भी महागठबंधन पूरी तरह फेल हो गया है। अप्रत्याशित सफलता पर प्रकाश डालें तो भोजपुर जिले अंतर्गत आरा विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाईगर ने 21000 वोटों से महागठबंधन के उम्मीदवार को पराजित किया।वहीं जगदीशपुर से श्रीभगवान कुशवाहा, बड़हरा से राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शाहपुर से राकेश ओझा, अगिआंव विधानसभा से महेश पासवान,तरारी से विशाल कुमार ने शानदार जीत हासिल की।वहीं भोजपुर जिले के सबसे मजबूत किला सन्देश विधानसभा सीट को भी एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार राधाचरण साह ने काटें के टक्कर में बाहुबली अरुण यादव के बेटे दीपू राणावत को पराजित कर दिया।यही हाल बक्सर में भी विपक्षी दलों को जोर का झटका लगा है।बक्सर जिले अंतर्गत आनंद मिश्रा व ब्रह्मपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी हुलास पाण्डेय,डुमरांव से राहुल सिंह के अलावा सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की।चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस बार शाहाबाद में एनडीए गठबन्धन ने रोहतास व कैमूर में भी महागठबंधन का सुपरा साफ कर दिया है।गौर करने वाली बात तो यह है कि महिला वोटरों ने इस बार कमाल कर दिया है।बिहार के सीएम नीतीश कुमार के चेहरे को महिला वोटरों ने खुलकर पसंद किया है।नीतीश कुमार जी इस बार शाहाबाद समेत पूरे बिहार में प्रचंड बहुमत के नायक रहे हैं।चारों तरफ नीतीश कुमार का बोलबाला पूरी तरह महिलाओं पर छाया रहा है।25 से 30 फिर से नीतीश का नारा चारों तरफ छाया रहा।जीविका दीदियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जहां चुनाव परिणाम आते ही एनडीए गठबंधन व आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।वहीं महागठबंधन में पूरी तरह मायूसी छा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *