भारत मंडपम नई दिल्ली में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने उद्घाटन किया

दिल्ली : नई दिल्ली के भारत मंडपम से शुक्रवार को शुभारंभ देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री (भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला) में मंत्री सुदिव्य कुमार ने झारखंड पवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में एक है। इस वर्ष भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत है। झारखंड प्रदेश इसमें अपनी विशिष्टता प्रदर्शित कर रहा है। भारत मंडपम का यह पटल राज्य की अलग अलग उपलब्धियों और वस्तुओं को प्रदर्शित करने का उपयुक्त पटल है।हमे आशा है  यहां आने वाले आगंतुक हमारे द्वारा प्रदर्शित की गई चीजों को पसंद करेंगे। इस अवसर पर मंत्री ने दीप प्रज्वलित किया और पवेलियन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित पवेलियन में लगे सभी विभागों के स्टालों का अवलोकन किया ।

इस वर्ष मेले में झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट है, अपने स्थापना दिवस के 25 साल पूरा होने का जश्न मनाते हुए प्रदेश के प्रमुख सरकारी संस्थानों के साथ साथ शिल्पकारों के वस्तुओं की प्रदर्शनी सह बिक्री के स्टाल लगाए गए हैं।

इस अवसर पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल, प्रबंध निदेशक जूडिको वरुण रंजन, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पॉल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, कई देश के साथ साथ बहुत से निजी संस्थान भाग ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *