छात्रों में रचनात्मकता के विकास के लिए अटल पुस्तकालय का सभी क्षेत्रों में होना अतिआवश्यक : संजय सेठ

रांची ;रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को सर्वेश्वरी नगर बजरा में  अटल पुस्तकालय का शिलान्यास किया।  यह पुस्तकालय सांसद निधि से निर्मित होगा।इस क्षेत्र में यह पुस्कालय छात्रों के बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करेगी। सांसद द्वारा छात्र हित में नित नए कदम उठाए जा रहे हैं, चाहे वो बुक बैंक हो, e लाइब्रेरी हो खेल हो इत्यादि।

संजय सेठ ने कहा अटल पुस्तकालय” जो एक अत्याधुनिक नवाचार कार्यस्थल है जिसे भारत सरकार के अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्कूलों में स्थापित किया गया है। यह छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा के लिए एक प्रयोगशाला भी कहा जा सकता है।

इस कार्यक्रम में सभी मुहल्ले के लोगो ने भाग लिया, सभी लोग खुश थे कि रांची में एक ऐसा सांसद हैं जो  तुरन्त किसी भी समस्या को सुनते हैं।आर पी सिंह,  कृष्ण कांत ,संजय गुप्ता,  मंटू केशरी, राजेश साह,सुदिष्ट चौधरी, दिलीप वर्मा, सतेंद्र सिंह, प्रणव झा,संजय ,संतोष, रूपा गुप्ता ,सुचिता गिरी,  हरख महतो सहित सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *