सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की बात

गणादेश,खूंटी :संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत रविवार को पुनः जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता एवं रनिया प्रखंड अध्यक्ष जोन कन्डुलना की उपस्थिति में रनिया प्रखंड के तांबा पंचायत एवं डाहू पंचायत, में पंचायत कमिटी के पदाधिकारीओं को माला पहना कर एवं प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया।साथ ही अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।साथ ही उसने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि झारखंड में बहुत ही जल्द SIR होने वाला है सभी कोई को ध्यान देना है कि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न हो। मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, अनमोल होरो रामसिंह राम, नुआ खां, आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *