अवैध शराब निर्माण में 11 गिरफ्तार
बोकारो – बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल सिंह के द्वारा नंदुआ स्थान में बने करकट के मकान में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर मद्य निषेध ए टी एस एवं चीरा चास थाना द्वारा संयुक्त छापामारी कर उक्त स्थान से अवैध शराब निर्माण कर रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया एवं विभिन्न ब्रांडों के अवैध विदेशी शराब ,निर्माण साम्रगी ,दस चार पहिया वाहन,तीन दो पहिया वाहन,विभिन्न कंपनियों के मोबाइल को जब्त कर संलिप्त अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।इस छापामारी दल में चीरा चास थाना प्रभारी सह अवर पुलिस निरीक्षक चंदन दुबे,अवर पुलिस निरीक्षक राजकुमार सेठ,सहायक पुलिस अवर निरीक्षक आनंद प्रकाश लकड़ा,सहायक अवर पुलिस निरीक्षक रंजन मिश्रा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे ।



