बिहार में 1.63 करोड़ युवा वोटर किसकी बनाएंगे सरकार !

गणादेश,पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ है और उसमें सिर्फ युवा 1.63 करोड़ हैं। युवा इस चुनावी समर में अपनी भागीदारी निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसमें 14 लाख नए मतदाता है जो पहली बार वोट करेंगे। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही युवा वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए तरह तरह से वादे कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने तो प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है। महिलाओं और बुजुर्ग को सामाजिक पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी कर दिया है।

वहीं इस चुनाव में फस्ट टाइम वोटरों ने नौकरी की बात कही। साथ ही कहा कि हर गांव में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होना चाहिए। इससे आधुनिक शिक्षा में तकनीकी ज्ञान में परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा हर गांव में अत्याधुनिक शिक्षण सस्थान की व्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वोट के प्रति पटना,पूर्णिया,सहरसा,भागलपुर,मुंगेर,सुपौल,बांका सहित कई जिले के युवाओं से बात करने पर अपना भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार पहले के मुकाबले विकास हुआ है। लेकिन इसकी और भी सुधार की जरूरत है। युवाओं ने कहा कि कोई भी सरकार बने,युवाओं को नौकरी और रोजगार की दिशा में काम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *