कुड़मी का संवैधानिक अधिकार है एटी मांग, विरोध अनुचित : शीतल ओहदार

गणादेश,रांची : हजारीबाग स्थित युवराज पैलेस में रविवार को बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयोजक कपिल देव महतो ने की, जबकि संचालन केंद्रीय प्रवक्ता रोशन पटेल ने किया।
बैठक में बृहद झारखंड कुड़मी अधिकार महारैली के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार और मीडिया प्रभारी सखीचंद महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए शीतल ओहदार ने कहा कि आगामी 2 नवंबर 2025 को हजारीबाग में आयोजित होने वाली कुड़मी अधिकार रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि समाज के लाखों लोग पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्र और प्रतीकात्मक हथियारों के साथ रैली में शामिल होकर अपनी संवैधानिक मांग — एटी (आदिवासी दर्जा) के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।
श्री ओहदार ने कहा कि कुड़मी समाज की यह मांग पूरी तरह संवैधानिक है और इसका विरोध अनुचित है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ रहा है, जिससे सरकार तक समाज की एकजुट आवाज पहुंचेगी।
अध्यक्षीय भाषण में कपिल देव महतो ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों में कुड़मी अधिकार रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पहली रैली हजारीबाग से शुरू होगी। यह रैली आगामी अभियानों की दिशा और स्वरूप तय करेगी।
बैठक में रैली की तैयारी को लेकर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। प्रतिनिधिमंडल में कपिल देव महतो (दाढ़ी प्रखंड), किशोर महतो (चरही), संजय महतो (हेंदेगढा), सुरेंद्र महतो (चूरचू), सुधीर कुमार (डाड़ी), संजय महतो व फुलेश्वर महतो (कटमदाग), गणेश महतो, रोशन पटेल, अभिजीत कुमार महतो, जयप्रकाश महतो, मनोज महतो (विष्णुगढ़) सहित कई को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में रांची जिला अध्यक्ष सोना लाल महतो, चुरचू प्रखंड प्रमुख किसून महतो, अधिवक्ता रोशन पटेल, केंद्रीय सदस्य सुधीर कुमार, गणेश महतो, ओमप्रकाश महतो, कृष्ण देव महतो, संदीप महतो, घनश्याम महतो, अजय कुमार महतो, पवन महतो, अनिल कुमार महतो, रवि कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *