महाराज परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा मां काली की पूजा
कसमार – बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के महाराज टोला सिबरान बांध के समीप स्थित मां काली के मंदिर में मां काली की पूजा बिगत कई दशकों से हर वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाता है । इस वर्ष भी काफी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है ।रंग बिरंगी चमचमाती लाइटों से पूजा मंदिर परिसर जगमगा जाता है जो श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित करता है ।महाराज परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य पूजा की खास बात यह है कि जो भी श्रद्धालु अपने मनोकाना को लेकर सच्चे मन से पूजा अर्चना करते है उनका मुराद मां पूरा करती है । इस पूजा में कसमार प्रखंड के कई श्रद्धालु शिरकत कर मां काली की पूजा अर्चना करते है । पुजारी भवानी मुखर्जी के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा सम्पन्न करवाया जाता है ।इस पूजा को सफल बनाने में सूर्यदीप महाराज ,प्रियांशु महाराज ,विवेक महाराज ,नीलेश महाराज ,बंटी महाराज ,अमरदीप महाराज ,राजकिशोर महाराज ,रमेश महाराज ,उमाशंकर महाराज ,निर्मल महाराज,विष्णु महाराज ,ब्रजेश महाराज ,ज्ञानदीप महाराज विजय महाराज आदि का सराहनीय सहयोग रहता है



