बिहार चुनाव के लिए युवा राजद ने किया पोस्टर लॉन्च

गणादेश,रांची : बिहार विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत दर्ज करवाने के लिए झारखंड में युवा राजद ने कमर कस लिया है। इसी कड़ी में शुक्रवर को प्रदेश राजद कार्यालय में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव की अध्यक्षता में युवा राजद की बैठक हुई। बैठक में बिहार चुनाव पर चर्चा हुई। इस दौरान रंजन यादव ने बिहार चुनाव के लिए पोस्टर भी लॉन्च किया। इस पोस्टर में चलो बिहार,हटाओं जुमलेबाजों की सरकार अंकित है। इसके साथ ही युवा राजद के कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव के फ़ोटो लगे टी शर्ट को बांटा। वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए रंजन यादव ने कहा कि बिहार में इसबार तेजस्वी यादव की सरकार बनाना तय है। विधानसभा चुनाव में झारखंड से सकड़ों राजद कार्यकर्ता बिहार के लिए रावण होंगे। राजद कार्यकर्ता एक-एक गांव जाएंगे और लोगों को राजद के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड से 17 के बाद यहां से करीब 150 पदाधिकारी बिहार जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने 17 महीने में बिहार में जो विकास का कार्य किया है उसे जनता को बताने का काम किया जाएगा। जनता को नीतीश सरकार की नाकामियों को बताने का काम करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने 2025-28 तक लिए संगठन का विस्तार किया है। इसमें उपाध्यक्ष मो जफ़ीर खान,बिनोद भोक्ता,रीतेश कुमार भारती ने नाम सहित संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों के नाम को पढ़ कर सुनाया।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *