डीसी  एसपी ने पूरे शहर में बाइक से किया फ्लैग मार्च

निर्मल महाराज,बोकारो – बोकारो जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा और नवरात्रि के अवसर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। पूजा को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त  अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक   हरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाइक से फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य जिले में शांति  व्यवस्था और सुरक्षा का संदेश देना था। फ्लैग मार्च के दौरान विभिन्न पूजा समितियों ने भी पुलिस  प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। समाहरणालय, सेक्टर 12, नया मोड़, उकरीद, रीतुडीह, सीवनडीह, बालीडीह, जियाडा, गोविंद मार्केट, कुरर्मीडीह, बोकारो स्टेशन, चास, धर्मशाला मोड़, जोधाडीह मोड़, कालापत्थर, चीरा चास, भर्रा बस्ती, सेक्टर वन सी, सेक्टर 8, हरला, सेक्टर 9 बी, वैशाली मोड़, सेक्टर 2 सी और राम मंदिर समेत दर्जनों क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इलाके की स्थिति का जायजा लेते रहे।

पैदल फ्लैग मार्च की शुरुआत उकरीद मोड़ से की गई, जो रीतुडीह तक चला। इस दौरान डीसी  एसपी ने पुलिस बल के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि वे निडर होकर पूजा पंडालों में भ्रमण करें और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर भरोसा रखें। साथ, ही आम जनता को शांति एवं सौहार्द बनाएं रखने का अपील किया।मौके पर डीसी  अजय नाथ झा ने कहा कि जिले में पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी जगह दंडाधिकारी  पुलिस पदाधिकारी  पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया गया है। आमजन श्रद्धालु निर्भिक होकर माता का दर्शन करें। किसी भी प्रकार की असुविधा या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई होगी।मौके पर एसपी  हरविंदर सिंह ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि को अनदेखा नहीं किया जाएगा। चाक-चौबंद व्यवस्था के तहत हर इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।डीसी  एसपी ने पंडाल भ्रमण के दौरान अभिभावकों से विशेष अपील किया कि वे अपने बच्चों की जेब में पहचान संबंधी पर्ची अवश्य रखें। जिसमें उनका नाम  पत्ता  अभिभावक का मोबाइल नंबर जरूर अंकित हो। सभी पूजा पंडालों में सूचना एवं सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे हर जरूरतमंद को मदद मिल सके।डीसी  एसपी ने कैंप टू स्थित समेकित नियंत्रण कक्ष  का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों के जरिए जिले के विभिन्न पंडालों और सार्वजनिक स्थलों की निगरानी व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।डीसी ने कहा कि दुर्गा पूजा और डांडिया जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल आस्था ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे भक्ति भाव के साथ इन आयोजनों में शामिल हों और इसे अनुशासन तथा शालीनता से सम्पन्न करें। आयोजन समिति भी प्रशासन द्वारा जारी दिशा  निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें। अनदेखी करने पर आयोजन समिति के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मुख्यालय डीएसपी  अनिमेश गुप्ता, सिटी डीएसपी  आलोक रंजन, ट्रैफिक डीएसपी  विद्या सागर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *