बिहार में 32 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ,गांधी मैदान में होगा कार्यक्रम,साढ़े बारह बजे से आरंभ होगा कार्यक्रम
पटना: बिहार के गांधी मैदान में आज यानी गुरुवार को साढ़े बारह बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएम सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में आज 32विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सभी को शपथ दिलाएंगे। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्भावित में नीतीश मिश्रा,दिलीप जयसवाल,श्रेयसी सिंह, मिथिलेश तिवारी,लेसी सिंह,मदन सहनी,निशांत कुमार,केदार गुप्ता,संजय सिंह टाइगर,श्रवण कुमार सहित कई मंत्री आज शपथ लेंगे। इसमें जेडीयू के 12और बीजेपी के 15विधायक हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पीएम मोदी,अमित शाह,राजनाथ सिंह,नितिन नवीन सहित कई नेता उपस्थित होंगे।



