सिल्दा में विशेष ग्रामसभा का आयोजन, आदि कर्मयोगी योजना के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

गणादेश, खूंटी : जिले में आदि कर्मयोगी योजना की शुरुवात फूदी पंचायत से की गई है। इसी क्रम में बुधवार को फूदी पंचायत के सिल्दा में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया और आदि कर्मयोगी योजना के क्रियान्वयन के लिए चर्चा की गई। साथ ही ग्रामसभा की नई कमिटी का चयन भी किया गया।

फूदी पंचायत की मुखिया अनिमा कच्छप विशेष ग्रामसभा में उपस्थित थीं। उनकी अध्यक्षता में ग्रामप्रधान बंधु  मुंडा का सर्वसम्मति से चयन किया गया। फूदी पंचायत की मुखिया अनिमा कच्छप ने आदि कर्मयोगी योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी।  गांव के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सहमति बनी। गांव के विकास हेतु विभिन्न छोटी बड़ी योजनाओं का चयन ग्रामसभा की विशेष बैठक आयोजित कर की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय इलाकों के समुचित विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के तहत राशि निर्गत की गई है। गांवों में पेयजल की व्यवस्था, सिंचाई की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, बिजली, संपर्क पथ, स्वच्छता हेतु कचड़ों का निपटान, नालियों का प्रबंध समेत मूलभूत आवश्यकताओं को धरातल पर उतारने की कवायद केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। संबंधित पंचायत के मुखियाओं द्वारा योजनाओं के चयन से लेकर क्रियान्वयन तक पूर्ण भागीदारी निभानी है। गांव के विकास के साथ साथ ग्रामीणों को आजीविका से कैसे जोड़ा जाए इसकी पहल भी आदि कर्मयोगी योजना के माध्यम से की जा रही है।

सिल्दा में नए ग्रामप्रधान के चयन पर उपस्थित मुखिया ने ग्रामप्रधान को शुभकामनाएं दी। नव चयनित ग्रामप्रधान बंधु मुंडा ने गांव की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही। आज विशेष ग्रामसभा का संचालन मो. यासीन अंसारी द्वारा किया गया। बैठक में रोजगार सेवक सूरज तिर्की, लालमोहन यादव, संजू लोहरा, महावीर यादव, विमल मुंडा, कांदू पहान, रघु सुरीन, बजरंग बिंझिया, खड़िया मुंडा, वार्ड सदस्य राजेश मुंडा, हीरा देवी, फ़गनी देवी, रुक्मणि तिर्की, दूलो देवी समेत गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *