एक्सपो उत्सव मेला : चौथे दिन खरीदारी व मनोरंजन का रहा जलवा

गणादेश,रांची : राजधानी में जारी एक्सपो उत्सव मेला का चौथा दिन पूरी तरह से रौनक और रंगीनियों से भरा रहा। मेले में आए लोगों ने न सिर्फ़ खरीदारी का भरपूर आनंद लिया, बल्कि पसंदीदा सामानों पर मिल रही छूट का भी जमकर फायदा उठाया।

मेले के एग्जीबिटर हैंगर में किचन गैलरी, सिंक-एप्लायंस, सैनिटरी फिटिंग्स, एयर कंडीशनर, टाटा पावर सोलर रूफ, वीआईपी बैग्स, टाइल्स, फर्नीचर, होम डेकोर, टीवी- स्पीकर्स, ऑफिस चेयर्स, सोफा, मुरादाबाद के आर्टिफैक्ट्स, तुर्की के कार्पेट, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, पंजाबी जूतियां, राजस्थान के पापड़ और बरेली के जरीदार शूट्स लोगों को खूब पसंद वहीं, कंज्यूमर हैंगर में मसाज कुर्सियां, ईरानी ज्वेलरी, ओमान के खजूर, अरब के परफ्यूम, कन्नौज के इतर, कॉस्मेटिक्स पर 50% डिस्काउंट, साड़ियां, पंजाबी शूट्स, थाईलैंड के फुटवेयर, अलीगढ़ के पीतल के सामान, हरिद्वार का गिर गाय का घी, कश्मीर-बनारस के शूट्स व साड़ियां और देश-विदेश के सजावटी सामानों ने भीड़ को खूब आकर्षित किया।

शुक्रवार की शाम आयोजित सिंगिंग कॉम्पिटीशन में झारखंड के युवाओं की प्रतिभा ने लोगों का दिल जीत लिया।

वहीं, फूड जोन में भोला लिट्टी, कैफे मायसा, वाफचा के वैफल्स, रोलिक आइसक्रीम, छोले-भटूरे, डोसा-इडली, डूस्का, सैंडविच, कुल्फी, मॉकटेल और जलेबी जैसी स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ़ उठाया।

मेले में पिंक हैंगर महिलाओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहा। यहां कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की धूम रही, जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

शनिवार को मिडनाइट बाजार का आयोजन होगा, जिसमें रात 11 बजे तक लोगों को एंट्री मिलेगी। साथ ही शाम 7 बजे से तंबोला गेम खेला जाएगा।

आयोजन समिति के आदित्य जलान ने बताया कि यह मेला सोमवार, 22 सितंबर तक चलेगा। हर दिन खरीदारी, स्वाद और मनोरंजन का संगम लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। कुल मिलाकर, एक्सपो उत्सव हर किसी के दिल को लुभा रहा है और राजधानीवासियों के लिए यह शॉपिंग व एंटरटेनमेंट का बेहतरीन ठिकाना बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *