तोरपा प्रखंड में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

खूंटी : तोरपा प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य केंद्र, तपकरा पंचायत में बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने किया। इसी अवसर पर “राष्ट्रीय पोषण माह” की भी शुरुआत की गई।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि – “अगर नारी स्वस्थ होगी तो परिवार और समाज दोनों ही मजबूत होंगे। सरकार का यही लक्ष्य है कि हर महिला स्वस्थ रहे, तभी सशक्त समाज की कल्पना संभव है।”

उन्होंने आगे कहा कि पोषण की कमी और अस्वस्थ जीवनशैली समाज के लिए चुनौती है। महिलाओं और बच्चों को सही आहार और समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना बहुत ज़रूरी है। इस अभियान के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी ताकि ग्रामीण स्तर पर भी लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत हों।

इस मौके पर तपकरा पंचायत की मुखिया रोशनी गुड़िया और उपमुखिया महमूद खान ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और महिलाओं को सशक्त बनाना समाज की प्रगति की दिशा में अहम कदम है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इनमें सीएचओ सुशांति भेंगरा, एएनएम अंजना लकड़ा, बीटीटी दुलारी भेंगरा, सिनी प्रमिला कुमारी, वहीद आलम, तौकिफ अंसारी, सहिया आनुमति देवी, सरिता देमता, सुधा देवी, रोशन भेंगरा और महिला संघ की सदस्याएं शामिल रहीं। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *