हरमू करम चौक पर तेज रफ्तार कार ने बच्चे को मारी टक्कर,बच्चे की स्थिति गंभीर
रांची: राजधानी रांची में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। शनिवार को हरमू विद्यानगर करम पुल से पहले एक तेज रफ्तार कार ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बच्चे की स्थिति गंभीर ही,कार चालक ने बच्चे को सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल रेफेर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पूल के पास रोड जाम कर दिया गया है। चालक पर कारवाई और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे है।



