रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स शुरुआत,डीसी-एसएसपी ने व्यवस्था का जायज़ा लिया
रांची :रिसालदार शाह बाबा के 218वें सालाना उर्स की गुरुवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने रिसालदार शाह बाबा के मज़ार पहुंचकर व्यवस्था का जायज़ा लिया गया।
दरगाह कमेटी के सदस्यों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने एक बार फिर से आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा, कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि वे अमन-चौन और भाईचारे के माहौल में उर्स मुबारक में शामिल होकर इस ऐतिहासिक परंपरा को और मजबूत बनाएं।
इस दौरान उनके साथ अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ. सुधेश कुमार, सहायक प्रशासक राँची नगर निगम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय, कार्यपालक अभियंता विद्युत, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं दरगाह कमिटि के सदस्य उपस्थित थे।



