कल्याण गुरुकुल में ऑफर लेटर वितरण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह का कायोजन
खूंटी: कल्याण गुरुकुल खूंटी में गुरुवार को रेट्रोफिटिंग ट्रेड के बैच संख्या 84 (खूंटी) और बैच संख्या 50 (गढ़वा) के छात्रों के लिए ऑफर लेटर वितरण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ,संतोष कुमार कर (उप प्रमुख, तोरपा प्रखंड),प्रशांत कुमार कांबले (संरचना कंपनी) डोरमा पंचायत के मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य, सीड्स एनजीओ के खेत्रमोहन और तथा गुरुकुल के कर्मचारी उपस्थित थे।
इस बैच के 43 छात्रों का चयन मुंबई की संरचना कंपनी में किया गया है। मुख्य अतिथि ने छात्रों को कार्यस्थल पर लगन और सुरक्षा के साथ काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल रोजगार का नहीं बल्कि अपने परिवार, गाँव और जिले का नाम रोशन करने का भी है।
प्रधानाचार्य मोहंती ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह नौकरी उनकी सफलता की पहली सीढ़ी है और समर्पण एवं मेहनत से वे अपने करियर में आगे बढ़ते रहेंगे।



