धनबाद में आजसू पार्टी का मिलन समारोह में जिप सदस्य समेत सैकड़ों हुए शामिल
धनबाद : नगर भवन में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो रहे। समारोह की शुरुआत गुवा गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया।सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि कोयलांचल में लगातार खनन हादसे हो रहे हैं। मैं इन्हें विस्थापितों और मजदूरों का नरसंहार मानता हूं। उन्होंने कहा कि आजसू ने कोयलांचल के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई है, लेकिन कोल इंडिया और राज्य सरकार चुप बैठे हैं। एनडीए का घटक होने के बावजूद आजसू कोयला क्षेत्र की गड़बड़ियों पर चुप नहीं बैठेगी।
श्री महतो ने कहा कि आजसू के एजेंडे में कुड़मी समुदाय का मुद्दा है। आजसू प्रत्येक समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। हम सरना कोड के भी साथ हैं और कुड़मी समुदाय के विषयों का भी समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल होने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक और कानूनी मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
मीडिया से बात करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के कोयला खदानों में मजदूरों की लगातार मौतों को अब “नरसंहार” कहा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के लिए राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
समारोह को पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, बार काउंसिल अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, संतोष महतो, संजय मेहता, जिलाध्यक्ष मंटू महतो, जिला प्रभारी अजय सिंह, यशोदा देवी, दीपक महतो, प्रमोद चौरसिया, रतिलाल महतो, सुभाष रवानी, नरेश महतो, गीता देवी, विशाल महतो, सचिन महतो, भास्कर ओझा, वीरेन्द्र निषाद, वीरेन्द्र सिंह, गिरधारी महतो आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर आजसू में संजीव सिंह, जिप सदस्य वाणी देवी, जिप सदस्य सुबोध भारती, मुखिया कौशल महतो, भाजपा नेत्री शोभा चौहान, गोपाल महतो, काली राम महतो, सुदर्शन ओझा, विशेश्वर महतो, बलदेव यादव, घनश्याम यादव, अवधेश तिवारी आदि लोग शामिल हुए।



