राजधानी रांची शहर में नगर निगम की टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाने का अभियान

रांची : राजधानी रांची में गुरुवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कचहरी स्थित समाहरणालय भवन के बाहर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. सुबह से ही टीम अपने कर्मचारियों और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे व फुटपाथ पर कब्जा जमाए डाभ विक्रेताओं, अवैध नर्सरी लगाने वालों और अन्य वेंडर्स को हटाना शुरू कर दिया.

अभियान के दौरान कई जगह गाड़ियां, ठेले और पौधों के गमले जब्त किए गए. कुछ लोगों ने मौके पर ही सामान समेट लिया, जबकि कुछ को निगम की गाड़ी में भरकर ले जाया गया. निगम अधिकारियों ने सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि अगर भविष्य में फिर से इस इलाके में कब्जा करते पाए गए, तो जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *