झारखण्ड चैम्बर के कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनऑडिटेड बैलेंश शीट को स्वीकृति

रांची :फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में हुई। कार्यसमिति द्वारा वर्तमान वित्तिय वर्ष 2024-25 के अनऑडिटेड बैलेंश शीट को स्वीकृति देते हुए फाइनल ऑडिट के लिए निर्गत करने की सहमति दी गई। अध्यक्ष परेश गट्टानी ने आगामी 20 सितंबर को चैम्बर की वार्षिक आमसभा तथा 21 सितंबर 2025 को आगामी सत्र के वार्षिक चुनाव की घोषणा की। सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा को चेयरमेन तथा प्रवीण जैन छाबडा को चुनाव का को-चेयरमेन मनोनित किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही शहर के कुछ प्रमुख स्थलों की समीक्षा कर, चुनाव स्थल तय किया जायेगा।

भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के सहयोग से, ईस्टर्न टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव ईस्ट टेक 2025 के रांची में हो रहे आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए चैंबर अध्यक्ष ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के प्रति आभार जताया। उन्होंने इस एक्सपो को राज्य के एमएसएमई के लिए सहायक बताते हुए उद्योग जगत से अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की। राज्य के कुछ जिलों में नगर परिषद द्वारा शहर में प्रवेश करनेवाली ट्रकों से अवैध रूप से टोल वसूली के मामले पर अब तक रोक नहीं लगने पर व्यापारियों ने आपत्ति जताई। व्यापारियों की वास्तविक चिंता को देखते हुए मौके पर ही चैंबर अध्यक्ष ने नगर विकास सचिव से वार्ता की, जिसपर अवगत कराया गया कि आगामी एक सप्ताह के अंदर इस वसूली पर रोक लगाने संबंधित आदेश जारी कर दिया जायेगा।

बंद खदानों के चालू नहीं होने से कोल्हान प्रमंडल के विकास में हो रही बाधा पर भी क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी बातें साझा कीं।

बैठक में उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *