सेवादल के सहयोग से ही कांग्रेस ने बुुलन्दिया पायी है:अविनाश पाण्डे

रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा शुक्रवार को पुराना विधानसभा सभागार में सेवादल समागम सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल की मुख्य संगठक नेली नाथन ने किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक इरफान अंसारी, कृषि विपनण बोर्ड के चेयरमैन रवीन्द्र सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान उपस्थित थे।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि सेवादल के सौ साल पूरे होने पर सर्वप्रथम आपसबों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। सेवादल कांग्रेस का वो सिपाही है, जो कांग्रेस के द्वारा दी गयी हर जिम्मेवारी का निर्वहन करता है। मैं स्वयं नागपुर से आता हूॅं और मैं भी सेवादल के सिपाही की हैसियत से काम किया है। सेवादल के सहयोग से हीं कांग्रेस ने बुुलन्दिया पायी है। उन्होंने कहा कि एक सीमा निर्धारित कीजिए, जिससे हर जिले में सेवादल की एक मजबूत कमिटी बने। यह सुनिश्चित हो। इसमें सभी मंत्रीगण पूरी तरह सहायता करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सेवादल की जो ताकत है, उसकी जरूरत आज पूरी कांग्रेस पार्टी को और खासकर राहुल गॉंधी जी को है। तब जब यह लड़ाई एक विभाजनकारी केन्द्र की सरकार भाजपा के साथ लड़ी जा रही हो। यहां से जाने से पहले हमें यह संकल्प लेकर जाना होगा कि हम झारखण्ड में सेवादल को एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आप बहुत महत्वपूर्ण है। आपकी कार्यशैली अद्भूत है और मैं बहुत ही जिम्मेवारी के साथ यह कह सकता हूॅं कि जो आपको मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। हमलोगों ने अनुशासन से लेकर बहुत कुछ सेवादल से लिया है। आज हमारे बीच दो-दो मंत्री है। मैं उनसे ये दरखास्त करता हूॅं कि सेवादल के किसी भी साथी जब आपके पास कोई काम से आयें, तो संजीदगी के साथ आप उस काम का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि यदि सेवादल के साथियों का कोई भी मांग हो तो सीधा मुझसे सम्पर्क करें। मैं दिन-रात उनके लिए खड़ा हूॅं। हम सेवादल के बदौलत आने वाले चुनावों में शिखर पर पहुंचेगंे।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में झारखण्ड से दो लोगों को शामिल होने का अवसर मिला और हमें गर्व है कि वो दोनों कार्यकर्ता हमारे सेवादल के थे। ये झारखण्ड की सेवादल की ताकत है। उन्होंने कहा कि सेवादल के पहले अध्यक्ष भी पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ कहा जाता है क्योंकि सेवादल जनता की हर मुद्दे की लड़ाई लड़ता है। सेवादल का इतिहास गौरवपूर्ण है। आज भी हमें जनता के मुद्दे पर मुखर रहना होगा।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ताओं के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। सेवादल सेवा समर्पण का प्रतीक है। सेवादल के कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख के हम सहभागी हैं। सेवादल पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में पूरी निष्ठा के साथ लगी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *