राज्य में दूसरा स्थान पाने वाला खूंटी अब लक्ष्य कर रहा नंबर वन, पंचायत उन्नति सूचकांक पर उपायुक्त ने दी नई दिशा
खूंटी : पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) में राज्य में दूसरा स्थान पाने वाला खूंटी अब नंबर वन बनने की तैयारी में है। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने जिले के सभी पंचायतों से विकास कार्यों में तेजी लाने और उपलब्धियों को समय पर पोर्टल पर दर्ज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन डेटा ही जिले की असली ताकत है, जिससे खूंटी को अगली बार शीर्ष स्थान दिलाया जा सकता है।
गोल्डन पैलेस सभागार में आयोजित जिलास्तरीय प्रसार कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण में जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट कार्यों और सही रिकॉर्डिंग की बदौलत खूँटी को यह उपलब्धि मिली। उन्होंने पंचायत स्तर पर पारदर्शी और समयबद्ध डेटा अपलोडिंग पर बल दिया।
पुस्तक विमोचन और रणनीति का खाका
कार्यक्रम में उपायुक्त ने पंचायत उन्नति सूचकांक पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि यह सूचकांक केवल रैंकिंग का पैमाना नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करने का रोडमैप है। उन्होंने मुखिया, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से PAI 2.0 के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया।
सम्मान और प्रेरणा
इस अवसर पर कर्रा और तोरपा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा लोधमा पंचायत की मुखिया सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों



