राजकीय शोक के कारण इस वर्ष बड़े आयोजन के बजाय सादगी से कार्यक्रम किया गया : रवि मिश्रा
खूंटी: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड में जारी राजकीय शोक को देखते हुए खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने विश्व आदिवासी दिवस इस बार सादगीपूर्ण माहौल में मनाया। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय कचहरी परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राजकीय शोक के कारण इस वर्ष बड़े आयोजन के बजाय सादगी से कार्यक्रम संपन्न किया गया। उन्होंने कहा, “झारखंड से गार्जियन का हाथ हट जाने से पूरा राज्य शोकाकुल है, लेकिन अपनी परंपराओं और संस्कृति को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। इसी भावना के साथ इस बार जिला कांग्रेस कमेटी ने विश्व आदिवासी दिवस को श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया।”
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला अध्यक्ष फुलचंद टुटी, जेम्स तोपनो, सुशील पुर्ती, सुन्दरमनी हस्सा, शांता खाखा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, ईन्दुआन्ना हस्सा, अनीता नाग, प्रदीप भेंगरा और एलेक्सियूस भेंगरा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, एकजुटता और परंपरा के संरक्षण का संदेश देता रहा।



